लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, कृषि और बागवानी को नुक्सान का खतरा

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 2:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी लोगों के खून पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश में बीते कुछ हफ्तों से मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी ने लोगों से हाय तौबा करानी शुरू कर दी है। लोग दिन के समय धूप में निकलने से कतराने लगे हैं। इसका असर मार्केट में भी दिखाई देने लगा है, जहां मार्केट दिन के समय पूरी तरह से सूनी हो जाती है और इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई देता है।

गर्मी से बचने के प्रयास में लोग अपने घरों व दुकानों में पंखे और कूलर के नीचे दुबके बैठे है। उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत आने वाले दिनों में कृषि और बागवानी को नुक्सान होने का खतरा है। एडवाइजरी में कहा है कि फल उत्पादित जिलों में किसान-बागवान फलों व सब्जियों की सिंचाई करने की व्यवस्था करें। अत्यधिक गर्मी से सेब उत्पादक छह जिलों में सेब को नुक्सान होने की चेतावनी जारी की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]