HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित मैक्लोडगंज में एक युवती की झरने में डूब कर मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान 26 वर्षीय आकांक्षा पुत्री अजय शर्मा निवासी नूरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवती धर्मकोट में किराए के कमरे में रहती थी। देर शाम वह घूमने के लिए गलू झरने की तरफ गई थी। उसके बाद युवती कहां गई, कब वापस आई किसी को कुछ पता नहीं चला।
जब झरने के समीप से कुछ लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने पानी में एक शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब शव को पानी से बाहर निकाला तो वह शव आकांक्षा का पाया गया। उधर, एसएचओ मैक्लोडगंज विपिन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





