लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागे दो युवक, तलाशी लेने पर बरामद हुई..

SAPNA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

लंबागांव पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप सहित दो युवकों को धर दबोचा है। युवकों की पहचान मेहर सिंह व प्रवीण कुमार निवासी बयाड़ा पंचरुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कर्म चन्द के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस गश्त करते हुए जब टिकरी के तरखान नाला के पास पहुंचे तो पैदल चल रहे दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इस दौरान दोनों युवक घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लिहाजा पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें धर दबोचा। जब उनकी तलाशी ली गई तो 696 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी केसर सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]