HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने एक व्यक्ति को 16 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह निवासी गांव निक्कू नंगल डाकघर नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मजारी क्षेत्र में गश्त के कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पुल के पास से जा रहे एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देख कर आरोपी घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 16 ग्राम अफीम बरामद की।
जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी द्वारा की गई है।

