गश्त के दौरान अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

AVEDH.jpg

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में श्री नयना देवी जी के तहत पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सरदार खान निवासी दबट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम दबट क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने एक ढाबे के पास एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा और उसे गिरफ्तार किया।

डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी गई है।