Loading...

गश्त के दौरान गाड़ी से बरामद हुआ चिट्टा, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक गाड़ी से 0.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी घडसी तहसील व थाना कसौली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक गाड़ी को रोका। जब गाड़ी तलाशी ली गई तो गाड़ी से 0.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।