Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने मठ सुल्तानपुर के पास एक युवक को 10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रवि नेगी (38) निवासी गांव छाटनसेरी व डाकघर रायसन के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम मठ सुल्तानपुर के पास रामशिला भेखली रोड में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।