Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

By PARUL Published: 7 Feb 2024, 9:17 PM | Updated: 7 Feb 2024, 9:17 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन की टीम ने दो युवकों को 2.98 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सेरा गांव निवासी विक्की और जलाड़ी के चुनान गांव निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नादौन बड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान जब वह यहां से 5 किलोमीटर दूर जंगलू गांव के पास पहुंचे तो उन्होंने दो युवकों को मंदिर के किनारे संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक घबरा गए।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों की तलाशी ली और उनके कब्जे से 2.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।