लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किए दो युवक, एक फरार

PARUL | 30 नवंबर 2023 at 12:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने 16.494 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान प्यारे लाल निवासी राम शहर जिला सोलन और राजेंद्र निवासी जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। वहीं फरार होने वाले आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम स्वारघाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब वह गरा मोड़ा के पास खैरियां गांव को जाने वाली सड़क के पास पहुंचे तो वहां पर सड़क के किनारे एक कार और एक बाइक खड़ी थी। बाइक से एक युवक कार में कुछ बैग अंदर डाल रहा था। तभी उन्होंने वहां पर पुलिस को देखा और वह वहां से भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान बैग से 16.494 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]