गश्त के दौरान ट्रक चालक से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार

drug-smuggling-on-the-rise.jpg

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने एक ट्रक चालक को 1.21 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान तेजेंद्र कुमार निवासी गांव मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरमाणा की टीम डैहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जिस दौरान वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने डैहर-बरमाणा पुल के पास एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक चालक के कब्जे से 1.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।