Loading...

गश्त के दौरान नशे की खेप व हथियार सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टा, एक देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान वत्सल श्याम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ढली की टीम भट्टाकुफर सेब मंडी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी (एचपी 63बी-0391) को जांच के लिए रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 5.78 ग्राम चिट्टा सहित एक देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस सहित आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी सुनील नेगी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हथियार सहित नशे का सामान कहां से लेकर आया था।