Loading...

गश्त के दौरान पुलिस ने राहगीर से देसी शराब की बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 29 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नंदपुर के समीप गश्त पर तैनात थी।

इस दौरान पुलिस ने एक पैदल राहगीर व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोतल देसी मार्का अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।