Loading...

गश्त के दौरान युवक से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में ज्योरा के पास पुलिस ने एक युवक को 1.37 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजनीश चौहान (24) निवासी गांव व डाकघर लंझता तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना झंडूता की टीम ज्योरा की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब वह रोपड़ी के पास पहुंचे तो वहां पर एक युवक मुंह पर स्कार्फ बांधकर ज्योरा की ओर से झंडूता की तरफ पैदल आ रहा था। तभी वह पुलिस को सामने देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर ज्योरा की तरफ भागने लगा।

इसी दौरान भागते समय उसने अपनी जैकेट की जेब से एक लिफाफा सड़क की तरफ फेंक दिया। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फेंके गए लिफाफे को भी ढूंढ लिया। जब उन्होंने लिफाफे की जांच की तो उस में से 1.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।