गहरी खाई में गिरी कार, 9 माह की गर्भवती महिला व पति की मौत, 3 जख्मी
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला मंडी की सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लेहगला के समीप का है, यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण दंपति की मौत हो गई है। वहीं 3 अन्य लोग घायल भी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों की पहचान लता देवी पत्नी खेम सिंह और घायलों की पहचान चंद्रमणि, संजय कुमार, रुद्रांश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पांच लोग कार में सवार होकर थुनाग बाजार से शिलाकुटला गांव के निवासी के घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान लेहगला से एक किलोमीटर आगे कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सिविल अस्पताल बगस्याड़ पहुँचाया गया, जहां 9 माह की गर्भवती महिला व उसके पति को चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया है। वही ग्राम पंचायत लेहथाच के प्रधान तेज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को निजी गाड़ी से ले जाया गया। रास्ते में उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट कर सिविल अस्पताल बगस्याड़ भेजा गया।