HNN/ मंडी
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में होमगार्ड जवान और उसकी पत्नी जोकि आंगनवाड़ी वर्कर है कि मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लडभड़ोल चौकी में बतौर होमगार्ड तैनात सतीश कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी निवासी रोपा के साथ गाड़ी में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह लड़भड़ोल के बैजना-सिउन-लडभड़ोल रोड पर ध्रूण खड्ड में पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे जा गिरी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देर रात को हुई इस दुर्घटना का पता सुबह उस वक्त चला जब कुछ लोगों ने गहरी खाई में एक गाड़ी को गिरा हुआ देखा। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान देखा तो पति-पत्नी दोनों मौके पर दम तोड़ चुके थे और दोनों शव बुरी तरह से फंसे हुए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत कर कब्जे में लिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





