HNN/ नाहन
ग्राम पंचायत लाना भलटा के गांव लाना मियू, मयूटा, कांश का खेच, मढारिया के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने की ठान ली है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगो को अपना पानी होते हुए भी पीने के पानी के लिए 2 किलोमीटर जाना पड़ता है और अब जैसे-जैसे गर्मी शुरू हो गयी लोगो को नाले में पानी के लिए आना पड़ता है। पहले गर्मी के समय सरकार के द्वारा खच्चर के ऊपर पानी की ढुलाई की जाती थी लेकिन अब तो कुछ सालों से ये भी बंद कर दिया।
लोगों का कहना है कि मियू में हमारा खुद का पानी है लेकिन इसको भी स्कीम के द्वारा नही उठाया जा रहा। जब भी लोग प्रशासन या किसी नेता के पास जाते है तो हमे जवाब मिलता है कि अभी डीपीआर या तो बन रही या अभी नही बनी है। यहां प्राइमरी और मिडल स्कूल भी गर्मियों में पानी की समस्या से झुझता है। यहां तक कि स्कूल के बच्चों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं यहां की सड़के भी खस्ताहाल है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सड़क पर गाड़िया तो दूर पैदल चलने से भी लोग डरते है। 2017 में उदघाटन के दिन सड़क पर सिर्फ बस दिखाई गई लेकिन पांच साल से कोई भी बस सुविधा नही है। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता और एमएलए वोट मांगने यहां ना आये। वार्ड सदस्य रोहित शर्मा और स्थानीय लोग विद्यादत्त, मदनमोहन, बाबूराम, राजेश, ओमप्रकाश, धर्मदत्त, देवदत्त, रमेशदत्त, सुबोधकांत, प्रीतम सिंह, लेखराज, देवराज, नरेश, रत्न सिंह, रघुवीर सिंह, बलिंद्र, पपन सिंह आदि का कहना है कि अगर गांव की समस्या का समाधान न हुआ तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





