गाड़ी में मिला एचआरटीसी के जीएम शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम (जनरल मैनेजर) का शव गाड़ी से बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत राजेश चौहान सोमवार को अपने घर नगर से डुमेहर कुनिपुल अपना प्लॉट देखने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक परिजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके बाद वे भी प्लॉट पर पहुंच गए।
जहां गाड़ी में जीएम का शव बरामद हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। थाना अर्की से एसएचओ गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।