Loading...

गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा बरामद, मामला दर्ज

By Ankita Published: 15 Jul 2024, 11:46 AM | Updated: 15 Mar 2026, 4:55 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की घुमारवीं पुलिस ने घुमारवीं-पनोह सड़क पर गांव फटोह में एक गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आरोपी चालक की पहचान महिन्द्र सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव व डाकघर अमरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घुमारवीं पुलिस की एक टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने तरौंतड़ा की तरफ से आई एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 87 पेटियां शराब की बरामद की गई।

पुलिस ने 85 पेटियों में देसी शराब तथा 2 पेटियों में अंग्रेजी शराब बरामद की। चालक शराब ले जाने का कोई परमिट पेश नहीं कर सका। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।