HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में गुटखा और तंबाकू पर प्रतिबंध पहले से ही लगा हुआ है। अब इसकी प्रतिबंध की अवधि समाप्त हो रही है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने एक बार फिर इस अवधि को 1 साल और बढ़ा दिया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी हो गई है।
जारी आदेशों में जहां खुली सिगरेट पर रोक लगाई गई है तो वही गुटखा, पान मसाला, सुपारी जैसे पदार्थों पर 1 साल और रोक लगाई गई है। इसके साथ ही आदेशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई प्रतिबंध के बावजूद भी यह नशीले पदार्थों को बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





