HNN / नाहन
माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 2 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूप मां शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा होगी है। आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। साथ ही गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या देवियों तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्वरी, छिन्नमस्ता, काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी की भी गुप्त तरीके से पूजा-उपासना का विधान है।
गुप्त नवरात्रि के मौके पर कुछ खास उपाय करने से आप मां दुर्गा की कृपा पाने के साथ अपने हर कार्य को सिद्ध कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रि पर करें ये उपाय-
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अगर आप अपने व्यापार में खूब तरक्की के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी पाना चाहते हैं तो गौ माता का विधिवत पूजन करें, साथ ही गौशाला में गायों के निमित्त कुछ दान-पुण्य करें और मां दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है-
देहि सौभाग्यम अरोग्यं देहि मे परमं सुखम्
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि
अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं,तो स्नान आदि के बाद गाय माता का श्रृंगार करें, उन्हें रोली का तिलक लगाएं, चुनरी चढ़ाएं, उनके चरणों में फूल चढ़ाएं और उबले हुए चने का प्रसाद खिलाएं । साथ ही कपूर से गऊ माता की आरती करें । इसके बाद दुर्गा मां के इस मंत्र का 5 बार जप करें। मंत्र है-
सर्व बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥
अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं, तो स्नान करने के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। उस लाल कपड़े को नारियल के ऊपर लपेटकर, 21 बार कलावे से बांध दें। अब नारियल को अपने ऊपर से 7 बार वारकर घर में पूजा वाले स्थान पर रख दें और संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें । फिर भगवान से प्रार्थना करते हुए मन्दिर में रखे नारियल को लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





