HNN/ बिलासपुर
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में 8 हज़ार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बता दें कि बीते कल सुबह से शाम तक बारिश का दौर जारी रहा बावजूद इसके श्रद्धालु दूर-दूर से मां के दर्शन करने मंदिर में पहुंचे और मां के दर पर नमस्तक हुए।
इस दौरान प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां पहुंचे थे। भक्तों ने माताजी के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर पूजा-अर्चना भी की।उधर, पुजारी भूषण शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





