गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले सोबन माजरा में पुलिस की टीम ने कार सवार दो युवकों को 5.22 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मुकूल ठाकुर और जीवन कुमार निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग व जोघों पुलिस को सूचना मिली कि पंजेहरा के सोबन माजरा में कार में सवार दो लोग चिट्टे की सप्लाई कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सोबन माजरा नाकाबंदी की। इस दौरान उन्होंने उक्त कार को तलाशी के लिए रोका। कार में दो युवक सवार थे।
जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।