गुप्त सूचना के आधार पर चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/चंबा
जिला चंबा के गुलाब नगर गोली में एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने 737 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान सहनु पुत्र रसालु निवासी गांव मटलू डाकघर जड़ा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ कांगड़ा की टीम एनएच-154A पर गोली में मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुलाब नगर गोली में चाचा दा ढाबा के पास एक व्यक्ति चरस ले जा रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उस व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम को सामने देख आरोपी व्यक्ति घबरा गया।
जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उस में से 737 ग्राम चरस बरामद की। जिसके बाद एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डलहौज़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।