Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 20 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने दो युवकों को 3 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हे गुप्त सूचना मिली कि दो लोग एक कार में चिट्टा लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होनें सूचना के आधार पर रात करीब 9.30 बजे सोलन से शिमला की ओर आ रही एक कार (एचपी 64 -1964) को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार सवार दोनों युवकों से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी अनिल धौलता ने मामले की पुष्टि की है।