Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों से बरामद की प्रतिबंधित दवा, मामला दर्ज

PARUL • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन पुलिस थाना बरोटीवाला ने दो युवकों से प्रतिबंधित दवा बरामद की है। आरोपियों की पहचान राघव सूद और तनिष्क कपूर कालका, हरियाणा के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को किसी ने सूचना दी कि उन्हें एक गाड़ी में सवार दो युवकों से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हो सकती है।

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कालूझिंडा में एक वेयर हाउस के आगे मैदान में एक गाड़ी को चेक किया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी सवार दो युवकों से 0.38 ग्राम प्रतिबंधित दवा बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मलमा दर्ज किया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।