लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हरियाणा के तीन युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 1:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फागू इलाके में पुलिस ने 179.98 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय राजेश सैनी निवासी गांव डकोला अंबाला, 25 वर्षीय विजय और 31 वर्षीय सुमित निवासी गांव बब्याल अंबाला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा के तीन युवक चिट्टा लेकर अप्पर शिमला की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने अप्पर शिमला में नाकाबंदी की और कार (HR04K-0225) को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को तीनों युवकों से 179.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह तीनों युवक अप्पर शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने जा रहे थे। मामले की पुष्टि एसपी शिमला संजीव गांधी द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]