गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन के प्रधान अमृत सिंह शाह की पत्नी का निधन
HNN/ नाहन
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गुरुद्वारा दशमेश अस्थान प्रबंधक कमेटी नाहन के प्रधान अमृत सिंह शाह की पत्नी हरबंश कौर शाह का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अमृत सिंह शाह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा व गुरुद्वारा साहिब में सेवा में सहयोग देने में हरबंश कोर शाह अपनी अहम भूमिका हमेशा निभाते थे।
गौरतलब है कि कौर लंबे समय से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे। जिनका घर पर ही परिजनों द्वरा इलाज करवाया जा रहा रहा था। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे कौर ने अंतिम सांस ली। शाह परिवार के अनुसार कौर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे नाहन के मोक्षधाम में किया जाएगा।