मीठे पानी की छबील व लंगर का भी हुआ आयोजन
HNN / सोलन
गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून मे सिक्खों के पांचवे गुरू श्री अर्जुन देव जी का शहीदी गुरूपर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। गुरुद्वारा साहिब मे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गये और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्थानीय रागी जत्थो के साथ साथ विशेष रूप से मौहाली से आये भाई जसविंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बारे में बताया। किस तरह श्री गुरू अर्जुन देव जी ने गर्म तवी पर बैठ कर देष व धर्म को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकडो लोगो ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाई जंसविंद्र सिंह व गुरुद्वारे के ग्रंथि गुरूदीप सिंह ने बताया कि श्री गुरू अर्जुन देव जी ने देष व धर्म की रक्षा के लिए तपती तवी पर बैठकर अपना बलिदान दिया था। उनके शहीदी पर्व को मना कर उन्हें याद करने का अर्थ है कि धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को मान्यता देना। जिसके लिए गुरू अर्जुन देव जी ने अपना आत्म बलिदान दिया था । उन्होंने कहा कि सभी को अपने देश व कौम के लिए सर्वत्र न्योछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





