Loading...

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुनगरी में कवि दरबार का आयोजन

PRIYANKA THAKUR • 1 Jan 2023 • 1 Min Read

पिछले 335 सालों से लगातार निभाई जा रही यह परंपरा

HNN / पांवटा साहिब

गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर को समर्पित गुरु नगरी पांवटा साहिब में कवि दरबार का आयोजन किया गया। कवि दरबार में ना केवल हिमाचल बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर उनकी महिमा का गुणगान किया।

जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक जगीर सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से पांवटा साहिब में कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। गुरू गोबिंद सिंह महाराज ने अपने 52 कवियों के साथ यहां पहला कवि दरबार सजा कर कवि दरबार की परंपरा को शुरू किया था। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा परिसर में विशेष कवि दरबार का आयोजन किया गया।

जिसमें बाहरी राज्यों से आए कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब एकमात्र ऐसा गुरुद्वारा है जहां पर कवि दरबार स्थापित है। यहां गुरु गोबिंद सिंह महाराज कवि दरबार सजाते थे। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 335 सालों से लगातार यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है।