गुवाहाटी के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी और उसके सहयोगी दल ने मिलकर अबकी बार 60 वार्ड में से 58 में जीत का परचम लहराया। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला ।आप और असम जातीय परिषद ने एक-एक वार्ड में जीत हासिल की। जीएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से गुवाहाटी के मोनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में शुरू हुई थी।
बता दे कि जीएमसी के कुल 60 वार्डों में से बीजेपी ने 52 वार्ड जीते हैं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अगप ने 6 वार्ड जीते हैं। आप और असम जातीय परिषद (एजेपी) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई। भाजपा की जीत को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं। मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को जीएमसी चुनावों में 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।
वही , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि ‘विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को एक शानदार जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करता हूं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





