गेस्ट हाउस में दबिश देकर 28 वर्षीय युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस की टीम ने 8.12 ग्राम चिट्टे सहित 28 वर्षीय यवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय आदित्य चंदेल निवासी कोटखाई के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजौली के एक गेस्ट हाउस में दबिश दी। जिस दौरान उन्हें एक युवक से 8.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।
एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।