लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गेहूं की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, तत्काल प्रभाव से निर्यात पर लगाई…

PRIYANKA THAKUR | 14 मई 2022 at 11:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में गेहूं की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम आदमी की थाली से रोटी गायब ना हो जाए इसको लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है। सरकार ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गेहूं की कीमतों में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिससे गेहूं का निर्यात बढ़ा है। इसके अनुरूप घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने के बीच गेहूं और गेहूं के आटे के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन लगाने के साथ ही डीजीएफटी ने एक दूसरी अधिसूचना में जानकारी दी कि प्याज के बीज की निर्यात नीति में भी बदलाव किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से सीमित श्रेणी के तहत रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]