Loading...

गैस सिलेंडर फटने से आग की चपेट में आकर झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी की ग्राम पंचायत शोली के गडासू में एक हादसा पेश आया है, यहां गैस सिलेंडर फटने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक योग राज (33) पुत्र ठाकुर सेन को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक ही फट गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से योगराज बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में घर को भी काफी नुक्सान पहुंचा है।

वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।