Loading...

गैस सिलेंडर फटने से दुकान में लगी आग, हज़ारों का हुआ नुकसान

PARUL • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के गंज बाजार में एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि दुकानदार को इस अग्निकांड में 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड देर रात करीब 12:00 बजे हुआ है। अग्निकांड की खबर लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बता दें कि आग लगने से पहले पूरे शहर में बिजली नहीं थी। जिसके बाद एकदम से बिजली आने के बाद दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गया और दुकान में रखे गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली।

फायर ऑफिसर सोलन कमलजीत चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को भेज दिया था। लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।