HNN/नाहन
जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के तहत आने वाली देवनी पंचायत में गैस सिलेंडर में वज़न की कमी के कारण ठेकेदार के खिलाफ नोटिस लिखा है। साथ ही विभाग द्वारा ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कराणे के लिए सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एमडी को भी नोटिस लिखा गया है।
बताया जा रहा है कि 22 अगस्त को देवनी पंचायत में ग्रामीण गैस एजेंसी से सिलेंडरों का एक ट्रक गया था। जब वहां के लोगों ने सिलेंडरों का वज़न तोला तो वह कम पाया गया। लोगों ने बताया कि सिलेंडरो में 500 ग्राम से ढ़ाई किलो तक गैस कम थी। बता दें कि सिलेंडरों से भरे इस ट्रक में कुल 24 सिलेंडर थे। जिसमें से केवल एक ही सिलेंडर ऐसा था जिसमें गैस की मात्रा पूरी थी। बाकि के बचे 23 सिलेंडरों में 30 किलो 800 ग्राम गैस की मात्रा कम पाई गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि इस ठेकेदार को पहले भी इस मामले से संबंधित चेतावनी दी गई थी। लेकिन अभी भी इसकी लापरवाही को दखते हुए गैस सिलेंडर मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है कि यदि ऐसा ही रहा तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विजय सिंह जिला नियंत्रक अधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने कहा कि ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने के लिए सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एमडी को लिखा गया है और 15 दिन के भीतर ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। साथ ही नापतोल विभाग को भी कम वज़न के गैस सिलिंडर सप्लाई करने पर कार्यवाही को कहा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





