लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गोलीकांड मामले में अदालत ने आरोपियों को सुनाई सजा, पुलिस रिमांड पर भेजे…

PRIYANKA THAKUR | 27 दिसंबर 2022 at 10:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर गोलीकांड मामले के पांच आरोपियों को बीते कल अदालत में पेश किया गया, यहाँ से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 21 दिसंबर की शाम को करीब आधा दर्जन आरोपियों ने शिवपुर के बरोटीवाला निवासी महेंद्र सिंह(28) पुत्र सोहन लाल पर जानलेवा हमला किया था।

हमलावरों ने रॉड व लोहे के पाइप से पहले उस पर जानलेवा हमला किया, उसके बाद कट्टे से फायर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी दीपक , साजिद व गौरव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गत रविवार को पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन पांच आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]