HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उड़नपरी व गोल्डन गर्ल सीमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने जिले का नाम देश भर में रोशन किया है।
बता दें यह प्रतियोगिता गोवा में आयोजित हो रही है। चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा से संबंध रखने वाली सीमा कड़ी मेहनत के दम पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सीमा ने बताया कि मेरी मां मेरी शक्ति हैं। उनके आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





