HNN / काँगड़ा
जिला कांगड़ा के डमटाल में देर रात एक गौशाला आग की भेंट चढ़ गई। इस आगजनी की घटना में अंदर बंधे मवेशी भी जिंदा जल गए। गौशाला में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार अमीरचंद की पत्नी ने बताया कि जब वह पशुओं को चारा डाल कर वापस घर आई तो, थोड़ी देर बाद गांव के मुखिया का फोन आया कि उसके गौशाला में आग लगी हुई है।
इसके बाद घर के सभी लोग पशुशाला की ओर गए और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से आग को बुझाया गया। आगजनी की इस घटना में दो दुधारू गायों की मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि पिछले साल भी कुछ शरारती तत्वों ने उनके गौशाला में आग लगा दी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





