गौ माता के रखरखाव एवं सुरक्षा हेतु विशेष बैठक हुई आयोजित
HNN/ बिलासपुर
गौमाता के रखरखाव एवं सुरक्षा हेतु विशेष बैठक शिव मंदिर, सरकाघाट में बाबा लक्ष्मी नारायण जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गौवंशों की सुरक्षा व उनके रखरखाव के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में चार गौसदनों डली,बतैल,पपलोग व गौसेवा सदन सौटा,नगरोटा गाजियां,के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक के माध्यम से सभी ने सरकार से मांग की कि वे गौशाला को मिलने वाली राशि को 700 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए प्रति माह किया जाए जिससे गौमाता के रखरखाव में किसी तरह की कमी न हो। इसके अलावा बैठक में सभी ने अन्य लोगों से निवेदन किया कि वो इस नेक काम में आगे आएं और गौमाता की सुरक्षा के लिए हाथ बढ़ाएं।
इस बैठक में ज्येष्ठ एवम् वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद इकाई, सेवा संकल्प समिति, हिमाचल दिव्यांग कल्याण सभा, सरकाघाट तथा गौ सेवकों में राम लाल शर्मा, नेक राम शास्त्री, हरिदास प्रजापति, जीवन लाल शर्मा, अशोक शर्मा, पूर्ण चन्द, भागी रथ, बृज लाल शर्मा, रमिता शर्मा, रमता देवी, कुलवंत राय शर्मा, धनी राम,रजनीश वत्स, टेक चन्द वर्मा, अमृत लाल ठाकुर, रत्न लाल व यश पाल ठाकुर इत्यादि व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने गौमाता सेवा करने का संकल्प लिया, जिससे जहर मुक्त खेती हो सके और दूध की कमी भी न हो।