लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्राम पंचायत करगाणू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

SAPNA THAKUR | 29 मई 2022 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत करगाणू में आज उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति राजगढ़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक दण्डाधिकारी राजगढ़ रवि ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन का उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना व उन्हें विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी नागरिकों को आदर के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। देश के संविधान ने सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार भी दिए हैं। उन्होंने लोगों को एनडीपीएस एक्ट और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के बारे में जानकारी दी। रवि ने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान पात्र लोगों को समय पर कानूनी सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके लिए न्यायालयों में फ्रंट ऑफिस खोले गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आपस में निपटने वाले मामलों को न्यायालय में लाने के बजाय आपसी अथवा पंचायत स्तर पर या मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए बनाए गए मध्यस्थता केन्द्रों में विभिन्न मामले दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुलझाए जाते हैं। उन्होंने लोगों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ विधानपालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, दीवानी व फौजदारी मामलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]