Loading...

ग्राम पंचायत पंजाहाल में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

PARUL • 5 Dec 2023 • 1 Min Read

95 लोगों के स्वास्थ्य की करी निशुल्क जांच, इतने मरीजों की हुई रक्त जांच…..

HNN/नाहन

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत प्रयास संस्था द्वारा ग्राम पंचायत पंजाहाल और काथला में 4 व 5 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 95 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाईयों का वितरण किया गया। बता दें कि शिविर में 30 मरीजों की रक्त जांच भी की गई।

वहीं डॉ. सुरेश कुमार सबलोक प्रभारी स्वास्थ्य शिवर नाहन ने बताया कि इस शिवर में डॉ. ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स कृष्णा कुमारी, लैब टेक्नीशियन प्रीतिका शर्मा और विशाल ने यह सेवाएं प्रदान करी।