लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्राम पंचायत सोहारी में कामगार कल्याण बोर्ड ऊना के सौजन्य से जागरूक्ष शिविर का आयोजन।

PARUL | 4 सितंबर 2024 at 10:03 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोहारी में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कारागार कल्याण बोर्ड ऊना के सौजन्य से मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में मनरेगा कामगार व अन्य निर्माण के कार्य से जुड़े कामगारों के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में कार्यरत समस्त कामगारों व उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।


इस शिविर में श्रम कल्याण अधिकारी ऊना अमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमन शर्मा ने बताया कि इस योजना में 18 से 60 वर्ष आयु के कामगारों का पंजीकरण होगा तथा उन्हें पिछले 1 साल से 90 दिनों के निर्माण कार्य होना चाहिए। जिसमें मिस्त्री,मजदूर, पेंटर,प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन,कारपेंटर, वेल्डर, सरिया बांधने वाले आदि अपने पंजीकरण करवा सकते हैं,और कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।अमन शर्मा ने बताया कि इस योजना में 1 साल से 90 दिन के कार्य का प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर नकल, आधार कार्ड,दो फोटो कॉपी देनी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोहारी संजीव संधू ने पंजीकृत कामगारों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की और अपने विचार रखें तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।उन्होंने बताया कि लाभार्थी के स्वयं के विवाह तथा दो बच्चों की विवाह हेतु वित्तीय सहायता 51 हजार रुपए दी जाएगी।

महिला लाभार्थी को प्रसव के समय अथवा बच्चों के जन्म पर 25000 रुपए की सहायता,पंजीकृत कर्मकार को पत्नी के दो प्रसवो तक 6000 रूपय की सहायता प्रदान की जाएगी।इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।इस शिविर में विशेष रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत सोहारी प्रधान संजीव संधू, ग्राम पंचायत चौली प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर, बीएलओ सोहारी अभिषेक डोगरा, पंचायत सचिव संदेश कुमार एवं समस्त पंचायत सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]