HNN/सोलन
जिला सोलन के बडोर घाटी में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा एक टिप्पर घर पर गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हुए, हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि अचानक एक धमाका हुआ।
जब वह बाहर आए, तब तक टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे पहुंचे चुका था। सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया और ठीक उसी जगह जयदेव का बेटा सो रहा था। लैंटर का मलबा बेड के साथ ही गिरा। तो वहीं टिप्पर में सवार चालक और क्लीनर भी लैंटर पर ही गिर गए।
जिसके बाद जय देव शर्मा ने इसकी सुचना पुलिस को दी। साथ ही दोनों घायलों का कुनिहार अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

