घर की तलाशी के दौरान बरामद हुई चरस, आरोपी गिरफ्तार

Police-caught-charas-from-a.jpg

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने डियारा सेक्टर में एक व्यक्ति को उसके घर से 320 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लतीफ मोहम्मद निवासी डियारा सेक्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डियारा में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के बेड बॉक्स के अंदर से 320 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।