घर में घुसकर व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/चंबा
जिला चंबा में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तम चंद निवासी धनावल डाकघर टिकरू तहसील सलूणी ने बताया कि 11 जून रात 8:00 बजे वह अपने घर में पूजा कर रहे थे। तभी मोहित कुमार हाथ में लाठी लेकर घर में घुस आया और बिना किसी कारण के उनके सिर पर लाठी से हमला कर दिया।
जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
