HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने पंजगाई में एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसे 41.13 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पुनित (पिंटू) निवासी पंजगाई के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर पुनित के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को घर के अंदर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर आंगन में तलाशी ली तो उन्हें लकड़ी की चारपाई के नीचे एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब उस लिफाफे की तलाशी ली गई तो उस में से 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





