घास काटते वक्त पेड़ से गिरा 40 वर्षीय व्यक्ति, मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के मलांगण गांव में घास काट रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजीव कुमार (40) निवासी गांव मलांगण के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम संजीव कुमार घर के सामने पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रहा था।
इसी दौरान वह अचानक अपना संतुलन खो बैठा और पेड़ से गिर गया। जिसके बाद उसके परिजन तुरंत ही उसे उपचार के लिए बरठीं अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल ने डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।