घास काटते वक्त पेड़ से गिरा 69 वर्षीय व्यक्ति, मौत
HNN/चंबा
जिला चंबा के बाहरेई गांव में 69 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान 69 वर्षीय हरू पुत्र मचलू निवासी गांव बाहरेई, डाकघर सराहन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरू घर से कुछ ही दूरी पर मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान वह पेड़ पर चढ़कर घास काट रहा था।
इस दौरान अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। पेड़ से गिरने पर हरू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सुचना मिलते उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।