Loading...

घास काटते वक्त पैर फिसलकर खाई में गिरी महिला, मौत

By PARUL Published: 26 Jan 2024, 1:17 PM | Updated: 26 Jan 2024, 1:17 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में ग्राम पंचायत ओहरा के तहत घराहण गांव में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान कौशल्या देवी पत्नी दीवान चंद निवासी गांव घराहण डाकघर ओहरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कौशल्या देवी गांव के पास ही घास काट रही थी। इस दौरान अचानक ही उसका पैर फिसला और वह खाई में जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।

डीएसपी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।