लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घास काटते समय पांव फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

PARUL | 22 नवंबर 2023 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के कससुईं के एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान 59 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी रत्न चंद के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि तुलसी देवी घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ी पर मवेशियों के लिए घास काट रही थी।

इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह खाई में जा गिरी। महिला को गिरता देख परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]